फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dirty water flowing on the road due to pipe break

सड़क पर जमा गंदा पानी बना लोगों व राहगीरों के लिए मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road due to pipe break
गांव संघौर में सड़क पर जमा गंदा पानी आसपास लोगों व राहगीरों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। बराड़ा रोड पर सडक़ पर घरों से निकला गंदा पानी लंबे समय से सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे न केवल आसपास के लोगों में रोष है बल्कि राहगीर भी बेहद परेशान है। मेन सड़क पर दोनों ओर पानी जमा होने से सड़क तंग हो चुकी है। इस सड़क से करीब दो दर्जन गांव के लोगों का आना जाना लगा ही रहता है। रोजाना सैकडों वाहन गुजरते है। वहीं सड़क पर गंदा पानी जमा होने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है तो आस-पास के लोग को बदबू से भी परेशानी हो रही है। गंदे में पानी मक्खी, मच्छर सहित अन्य कीट पतंगे भी घर बना चुके है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य जानलेवा बीमारियां फैलने का भी भय बना है। लोक निर्माण विभाग का समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसी अनदेखी के कारण सड़क गंदा नाला बनकर रह गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां सड़क के नीचे एक पाइप दबा हुआ है जो गांव के गंदे पानी की निकासी के लिए डाला गया है। इस पाइप के जरिए गांव का गंदा पानी तालाब तक पहुंचाता है। काफी लंबे समय से पाइप पुराना होने के कारण व गंदगी के कारण टूट गया है। अब गांव का गंदा पानी पाइप से सड़क पर जमा हो रहा है। जयप्रकाश भारद्वाज, अनिल, ध्यान सिंह, जय सिंह, बाबूराम ने बताया कि सड़क पर काफी समय से गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। वहीं बारिश के सीजन में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि इस गंदे पानी की निकासी का प्रबंध कराया जाए। गंदे पानी की निकासी के लिए जो पाइप डाला गया है उसकी रिपेयर कराई जाए। इसके अलावा उस पाइप की साफ सफाई कराई जाए ताकि भविष्य में उनको दोबारा ऐसी समस्या का मुंह न देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed