{"_id":"6626fab7e9b67d92e70efb04","slug":"difficulties-of-dharmanagari-passengers-increased-due-to-cancellation-and-diversion-of-trains-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-117122-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रेनें रद्द और डायवर्ट होने से बढ़ी धर्मनगरी के यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रेनें रद्द और डायवर्ट होने से बढ़ी धर्मनगरी के यात्रियों की मुश्किलें
Tue, 23 Apr 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन के चलते अब रेलगाड़ियों से सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल भरा हो गया है। धर्मनगरी से चंडीगढ़ पहुंचने के लिए ही यात्रियों को चार से पांच घंटे तक का समय लग रहा है। किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात छठे दिन भी प्रभावित रहा, जिसके चलते छह के करीब रेलगाड़ियां डायवर्ट रहीं तो 13 रेलगाड़ियां रद्द भी रहीं।
कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ के लिए रेलगाड़ी से सफर करने वाले नौकरी पेशा व जरूरी काम से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मानें तो किसान आंदोलन के चलते जहां कई रेलगाड़ियों रद्द हैं, वहीं कई रेलगाड़ियों को डायवर्ट भी किया गया है। इसके चलते धर्मनगरी से चंडीगढ़ को जाने वाली रेलगाड़ियां रेलवे ट्रैक व्यस्त होने के चलते समय ले रही हैं। कई-कई घंटों तक रेलवे ट्रैक पर ग्रीन सिग्नल न मिलने पर रेलगाड़ियों को ट्रैक के बीच में ही खड़ा होना पड़ रहा है, जिसके चलते अपने गंतव्य को जाने वाले यात्री भी घंटों तक देरी से पहुंच रहे हैं।
अब तक हो चुका लाखों का नुकसान
किसान आंदोलन के चलते पिछले छह दिनों में कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियों के रद्द और डायवर्ट होने के चलते अब तक लाखों का नुकसान रेलवे को हो चुका है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से हर रोज साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना जाना है, लेकिन अब रेल यातायात प्रभावित होने के चलते यह संख्या काफी कम होने लगी है।
विज्ञापन
फोटो 22
काफी देर से कर रहा रेलगाड़ी का इंतजार : लियाकत
यात्री लियाकत का कहना है कि वे 65 साल के हैं और सांस फूलने की बीमारी से जूझ रहे हैं। रेलगाड़ी के रद्द और डायवर्ट होने की सूचना मिलते ही परेशानी बढ़ गई है। अब सफर के दौरान काफी मुश्किल होगी। पिछले कई घंटों से रेलगाड़ी के लिए इंतजार कर रहा हूं, लेकिन कोई भी रेलगाड़ी अमृतसर के लिए नहीं आई।
बॉक्स
यह रेलगाड़ियां रही रद्द (अप-डाऊन)
-- -- -- -- -- -- -
रेलगाड़ी-- -- -नाम
12459 -नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस
12460-अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12497-शान ए पंजाब
12498-शान ए पंजाब
12057-जनशताब्दी एक्सप्रेस
12058-जनशताब्दी एक्सप्रेस
14507-फज्लिका इंटरसिटी एक्सप्रेस
14508-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
14033-जम्मू मेल एक्सप्रेस
14034-जम्मू मेल एकसप्रेस
22429-दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस
22430-पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस
12498-शान ए पंजाब
बॉक्स
इन रेलगाड़ियों के रूट किए गए डायवर्ट (अप-डाऊन)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेन संख्या-- -- -नाम
12919-मालवा एक्सप्रेस
12920-मालवा एक्सप्रेस
11057-अमृतसर एक्सप्रेस
11058-अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस
11077-झेलम एक्सप्रेस
11078-झेलम एक्सप्रेस

रेलगाड़ी

ट्रेन संख्या
12919-मालवा एक्सप्रेस
12920-मालवा एक्सप्रेस
11057-अमृतसर एक्सप्रेस
11058-अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस
11077-झेलम एक्सप्रेस
11078-झेलम एक्सप्रेस