फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diesel crisis in roadways depot, wheels of buses may stop

Kurukshetra News: रोडवेज डिपो में डीजल का संकट, थम सकते हैं बसों के पहिये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Diesel crisis in roadways depot, wheels of buses may stop
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में डीजल डलवाने के लिए खड़ी बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के सामने डीजल का संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते बसों के पहिये भी थम सकते हैं। बसें चलाने के लिए डीजल को लेकर आसपास के जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि लंबे रूटों के लिए कुछ डीजल रिजर्व रखा गया है, लेकिन दूसरी अन्य जिलों तक जाने वाली बसें वहीं से डीजल भरवाकर आने लगी हैं। इस समस्या को लेकर बस चालक-परिचालकों में भी रोष दिखाई देने लगा है जबकि अधिकारियों का दावा है कि यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


डिपो के चालकों और परिचालकों की मानें तो डिपो में लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को ही डीजल दिया जा रहा है, जिसका कारण डिपो में डीजल की सप्लाई बाधित होना है। लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को यमुनानगर, कैथल सहित अन्य जिलों से डीजल लेकर काम चलाना पड़ रहा है। चालकों और परिचालकों का कहना है कि पिछले दो दिनों से डिपो में डीजल की सप्लाई बाधित हो गई है, जिससे लोकल रूटों पर चलने वाली बसों को डीजल न मिल पाना बड़ी समस्या बन गया है। बसों में डीजल डलवाने के लिए दूसरे डिपो से संपर्क करने की हिदायतें दी जा रही हैं।
विज्ञापन



डिपो में अभी डीजल उपलब्ध : शेर सिंह
डिपो महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि मार्च में क्लोजिंग होती है, जिसके चलते डीजल के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे डीजल की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। डिपो में अभी डीजल उपलब्ध है, जो कि लंबे रूटों पर चलने वाली बसों के लिए रिजर्व रखा गया है। उम्मीद है कि आज डीजल की सप्लाई शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को किसी भी तरह परेशानी नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed