फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Didar Singh Nalvi boycotted the general body meeting of HSGMC

Kurukshetra News: दीदार सिंह नलवी ने किया एचएसजीएमसी की जनरल बॉडी बैठक का बायकाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Didar Singh Nalvi boycotted the general body meeting of HSGMC
कुरुक्षेत्र। दीदार सिंह नलवी ।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की रार थमने का नाम नहीं ले रही है। यह बुधवार को उस समय भी देखने को मिला जब दीदार सिंह नलवी सहित दो सदस्यों ने मीटिंग का बायकाट कर दिया और रखे गए एजेंडों पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करते हुए बाहर निकल गए। वहीं वर्तमान कमेटी को असक्षम करार देते हुए जल्द चुनाव कराने की मांग करने को लेकर जल्द मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

दीदार सिंह नलवी ने बातचीत करते हुए बताया कि करीब चार माह पहले एक्जीक्यूटिव की बैठक हुई थी, जिसमें मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज, सिख कमीशन बनाए जाने व गरीब बच्चों की फीस माफी के एजेंडे रखे गए थे, जिन पर सहमति नहीं बनी थी और वे उस समय पास नहीं किए जा सके थे। यहां तक कि उस समय मान गुट ने मीटिंग का बायकाट भी कर दिया था। अब बुधवार को हरियाणा कमेटी ने फिर जनरल बॉडी की बैठक बुलाई तो वहीं एजेंडे इसमें रखे, ताकि इन्हें पास करवा अपने स्वार्थ पूरे किए जा सकें। इस पर उन्होंने हस्ताक्षर करने से इन्कार करते हुए आपत्ति जताई कि जो एजेंडे एक्जीक्यूटिव में पास नहीं हुए तो उन्हें जनरल बॉडी की मीटिंग में कैसे पास किया जा सकता है। इसी बात को लेकर उनकी बहस भी हुई तो बाद में मीटिंग छोड़कर निकल गए। उनके साथ सदस्य गुरमीत सिंह भी मीटिंग का बायकाट कर निकल गए।
विज्ञापन



18 माह में कोई नियम तक तय नहीं कर पाई कमेटी
नलवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान कमेटी कार्य करने में पूरी तरह से असक्षम है। 18 माह हो चुके हैं, लेकिन आज तक कोई नियम तक तय नहीं कर पाई है। ऐसे में कोई कमेटी व संस्था कैसे चल सकती है। उन्होंने कहा कि अब हम अपनी रणनीति बनाएंगे और जल्द ही प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी, जिस दौरान जल्द स्थायी कमेटी के लिए चुनाव कराने की मांग रखेंगे। उन्होंने कहा कि एक्जिीक्यूटिव दो फाड़ है, ऐसे में कमेटी कोई भी कार्य नहीं कर पा रही और न ही कमेटी के पास कोई दिशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed