फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dial-112 team, which reached the spot on receiving information about the fight, was attacked

Kurukshetra News: झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Dial-112 team, which reached the spot on receiving information about the fight, was attacked
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में देर रात डायल-112 की टीम पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में ईआरवी का शीशा टूट गया। पुलिस टीम लड़ाई-झगड़े की सूचना पर कीर्ति नगर पहुंची थी। करीब तीन महीने पहले 20 अप्रैल की रात को भी कीर्ति नगर में डायल-112 की टीम पर हमला हुआ था, जिसमें एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हुआ था। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।
विज्ञापन

उधर, थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में ईआरवी के प्रभारी जसमेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। करीब पौने 10 बजे कीर्ति नगर में लड़ाई-झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पाकर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही मोहन नगर की तरफ भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई तथा मामले की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद वे दोबारा वापस आए तो उनकी गाड़ी का पिछला शीशा टूटा हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिछले मामले में भी पुलिस टीम झगड़े की सूचना पर कीर्ति नगर पहुंची थी, जिसमें 20-25 लोगों ने टीम पर पथराव किया था। इस हमले में एसआई ऋषिपाल को गंभीर चोट लगी थी। आरोपियों ने डायल-112 गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अभी मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed