फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari's Luv Gulia will try his luck in wrestling on international stage, he left

Kurukshetra News: धर्मनगरी का लव गुलिया कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगाएगा दांव पेच, हुआ रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari's Luv Gulia will try his luck in wrestling on international stage, he left
कुरुक्षेत्र। किर्गिस्तान के लिए रवाना होने के दौरान एयरपोर्ट पर पहलवान लव गुलिया अपने भाई खुश क
कुरुक्षेत्र। जिले का उभरता हुआ पहलवान लव गुलिया अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार है। 7 जुलाई से किर्गिस्तान में शुरू हो रही एशियन अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वे शनिवार को रवाना हो गए। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


लव ने 21 जून को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में 72 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश और भारत के लिए गर्व की बात है।लव सेक्टर-8 निवासी है और उनके पिता रमेश गुलिया हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं। वह स्वयं अर्जुन तथा भीम अवार्ड से सम्मानित विश्व स्तर के कुश्ती चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने लव की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो बस शुरुआत है, बच्चों का असली सफर अभी बाकी है। लव वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित डीएवी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। कुश्ती का प्रशिक्षण वर्तमान में कोच सुभाष मलिक से ले रहे हैं जबकि प्रारंभिक दौर में उन्होंने कोच जसमिंदर सिंह से कुरुक्षेत्र में दांव-पेंच सीखे। लव की इस सफलता पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन



पदक लेकर लौटूंगा : लव
लव का कहना है कि वह एशियन चैंपियनशिप में देश का परचम लहराएगा और पदक लेकर लौटेगा। इसके लिए अभ्यासरत हूं कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने में अपना योगदान दे सकूं। उन्हाेंने यहां तक पहुंचने का श्रेय अपने अभिभावकों और कोच को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed