फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari will look changed, projects worth Rs 900 crore will be completed

Kurukshetra News: बदली हुई दिखेगी धर्मनगरी, पूरी होंगी 900 करोड़ की परियोजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari will look changed, projects worth Rs 900 crore will be completed
कुरुक्षेत्र।  परियोजनाओं के शिलान्यास का  उद्घाटन करते विधायक सुभाष सुधा। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। अगले कुछ माह में धर्मनगरी की सूरत बदली दिखाई देगी। करीब 900 करोड़ की परियोजनाएं आमजन को समर्पित होंगी। जहां मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट ज्योतिसर अनुभव केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होगा वहीं करीब 209 करोड़ की इस परियोजना का 22 फरवरी को उद्घाटन होगा। यही नहीं 225 करोड़ की लागत से निर्मित एलिवेटेड रेल ट्रैक का निर्माण कार्य भी मार्च में पूरा हो जाएगा। यह पूरा होने के बाद धर्मनगरी को बड़ी सौगात मिल पाएगी। जहां पांच मानवयुक्त फाटकों से राहत मिल पाएगी वहीं धर्मनगरी को एक नया रूप भी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही वीएलडी कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 50 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर परिषद को भी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। धर्मनगरी को मिलने वाले नए रूप का यह खाका रविवार को विधायक सुभाष सुधा ने कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत किया है। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि इस साल सभी सेक्टरों में पेवर ब्लाॅक की सड़कों का निर्माण कार्य, 80 काॅलोनियों में पीने का पानी, सीवरेज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन


अनाजमंंडी में किए जा रहे विकास कार्य का किया शिलान्यास
विधायक सुभाष सुधा ने राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से 2.5 करोड़ की लागत से अनाजमंडी में व्यक्ति प्लेटफार्म, काॅमन प्लेटफार्म, सर्विस रोड, पार्किंग एवं जन स्वास्थ्य संबंधी निर्माण कार्य व विशेष रिपेयर कार्य तथा सब्जी मंडी में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बूथ नंबर 288 से 298 के आगे व पीछे तथा 298 से 309 के पीछे वाली जमीन पर पेवर ब्लाॅक लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को आगामी छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि थानेसर हलका में पिछले नाै वर्षों में विकास कार्यों पर करीब चार हजार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिप वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, सचिव हरजीत सिंह, समाजसेवी मुकुंद सुधा, शशी जैन, मनिंद्र छिंदा, सब्जी मंडी से कृष्ण कुमार, गजेंद्र जैन, संजीव गर्ग, रामेश्वर जिंदल, राकेश मंगल, मनजीत सिंह, विष्णु मितल, सुरजीत विज, पवन कुमार, कृष्ण लाल, पूर्व सरपंच बचकी मलकीत सिंह, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed