फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari will be dazzling before the International Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से पहले चकाचक होगी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari will be dazzling before the International Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर जहां जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड जुटा है वहीं नगर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। महोत्सव से पहले धर्मनगरी को चकाचक बनाए जाने की तैयारी है, जिसके तहत जहां हर सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे तो वहीं चौराहों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। विशेष फोकस पिपली से थर्ड गेट व केडीबी रोड पर रखा जाएगा, जहां सड़क से लेकर डिवाइडर तक के हर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। यही नहीं स्वच्छता की दृष्टि से भी शहर को स्वच्छ बनाया जाएगा, जिसके लिए विशेष अभियान तक चलाया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव पर शहर में मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर भव्य और सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां तक कि चौकों की मरम्मत के साथ पेंट व रंग बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी। सड़कों पर रेत-बजरी डालने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव से पहले शहर के हालात बदलने को लेकर शुक्रवार को नगर प्रशासन की सर्किट हाउस में अहम बैठक हुई, जिसमें विधायक सुभाष सुधा ने भी कड़े दिशा-निर्देश दिए। इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर परिषद को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस महोत्सव में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर कुरुक्षेत्र से जाए इस भावना से नगर परिषद के अधिकारी कार्य करना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

विधायक ने जिला नगर आयुक्त पंकज सेतिया, नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल सहित अन्य अधिकारियों से शहर को स्वच्छ बनाने को लेकर खाका खींचा तो वहीं कहा कि शहर की सड़कों के निर्माण कार्य तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की है। इन विकास कार्यों पर सरकार की मुहर लगते ही शहर की शेष बची विकास से संबंधित समस्याओं को भी दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुरुस्त होंगी स्ट्रीट लाइटें, पशु मुक्त बनाई जाएगी सड़कें
विधायक ने कहा कि शहर की सभी तिरंगा लाइटों, स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, मार्गों पर चल रहे विकास कार्यों को पूरा किया जाए, शहर में बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने, रेलवे रोड के सुंदरीकरण, शहर के सभी फाउंटेन को ठीक करने, सेक्टरों के पार्कों को मेंटेन करने, पार्कों में लोगों की मांग के अनुसार ओपन जिम लगाने जैसे विकास कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।


शहर को स्वच्छ बनाने के लिए इन 11 जगहों पर नहीं रहने दिए जाएंगे कचरे के ढेर
नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश-प्रदेश से लाखों पर्यटक और श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में आएंगे, इसलिए शहर को स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर स्वच्छता अभियान चलाना होगा। इसके लिए 11 बिंदु भी तय किए है, जहां से रोजाना कचरे का उठान कार्य करना होगा, जिसमें सुंदरपुर पुल के साथ, रोटरी चौक झांसा रोड, जनता स्कूल के पास, अमन पैलेस के पास, भद्रकाली मंदिर के पास, दर्रा खेड़ा पार्क रोड कुटिया के पास, अमीन रोड डॉ. माधव के पास, सेक्टर सात व 10 के डिवाइडिंग रोड, सेक्टर पांच व सात और दो व तीन के डिवाइडिंग रोड, मोहन नगर पुल के नीचे के क्षेत्र शामिल है।



फायर ब्रिगेड की गाड़ी से धोए जाएंगे पेड़
महोत्सव के दौरान पिपली से थर्ड गेट और केडीबी रोड की स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना होगा। इन दोनों मार्गों को फायर बिग्रेड की गाड़ी के माध्यम से ग्रिलों और पेड़ों को पानी से धोना होगा, वन विभाग की तरफ से पेड़ों कटाई-छंटाई का कार्य करना होगा तथा नगर परिषद की तरफ से दोनों मार्गों को पूर्णत: स्वच्छ बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed