फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari immersed in Shri Radhashtami festival, took out a grand procession

Kurukshetra News: श्री राधाष्टमी उत्सव में डूबी धर्मनगरी, निकाली भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari immersed in Shri Radhashtami festival, took out a grand procession
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी मंगलवार को श्री राधाष्टमी उत्सव में डूबी रही। पूर्व संध्या पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गीता ज्ञान संस्थानम से शुरू होकर शोभायात्रा मुख्य बाजार, छोटा बाजार, गोशाला बाजार से होते हुए सेक्टर 17 रेलवे रोड से वापस संस्थानम में पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा के लिए जहां अनेक जगहों पर स्वागत द्वार लगाए गए थे तो वहीं शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में श्रद्धालु राधाष्टमी के भजनों पर झूमते रहे तो वहीं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो खुद शोभायात्रा की अगुवाई कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा की पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारी चल रही थी। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे तो वहीं पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं संस्थान में श्री राधाष्टमी के अवसर पर बुधवार को भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed