फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharmanagari girls will show their strength in karate

Kurukshetra News: कराटे में दमखम दिखाएंगी धर्मनगरी की छोरियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dharmanagari girls will show their strength in karate
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के 21 महिला खिलाड़ी जिला यमुनानगर में होने वाली 56वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। जिला स्तर पर अव्वल रहने वाली प्रतिभागी पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

इस 56वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला यमुनानगर के जगाधरी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिला खिलाड़ी 18 से 20 सितंबर तक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कराटे और वेट लिफ्टिंग के कड़े मुकाबले कराए जाएंगे, जिसमें अव्वल रहने वाली महिला खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगी।
विज्ञापन

यमुनानगर में होने वाले इस 56वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में कराटे में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी और वेट लिफ्टिंग में 17, 19 आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के रहने और ठहरने की व्यवस्था यमुनानगर में अलग-अलग जगहों पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला खिलाड़ियों को मिलेगी विजय : हैब सिंह
कोच हैब सिंह का कहना है कि यमुनानगर के में होने वाली कराटे प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। इसके लिए पिछले कई महीनों से तैयारियां की जा रही थी। उम्मीद है कि धर्मनगरी की महिला खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। इसके लिए प्रयास किया जा रहा हैं। कड़ी मेहनत से सभी महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला कर जीत हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed