फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharamnagari was filled with Shiva, religious festivals started on the first day of Saavan

Kurukshetra News: शिवमय हुई धर्मनगरी, सावन के पहले दिन धार्मिक उत्सवों का हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dharamnagari was filled with Shiva, religious festivals started on the first day of Saavan
कुरुक्षेत्र। सावन के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी शिवमय हो उठी है। जिले में सावन माह के पहले दिन ही मंदिरों और शिवालयों में विशेष पूजन, रुद्राभिषेक, शिव महापुराण कथा और कांवड़ शिविरों का शुभारंभ हुआ। धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ओर से गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उल्लास और भक्ति भावना दिखाई दी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, जल, फल और धूप-दीप अर्पित कर भगवान शिव की आराधना की।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख शिव मंदिरों जैसे स्थानेश्वर महादेव, कालेश्वर महादेव, दुखभंजन मंदिर और मां भद्रकाली मंदिर में विशेष पूजन और धार्मिक आयोजन किया गया। जगह-जगह कांवड़ शिविरों की स्थापना हुई, जहां भोले के भक्तों के लिए ठहराव, जलपान, दवा और पूजन सामग्री की व्यवस्था की गई। धर्मनगरी में बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा है। कांवड़ियों में भी उत्साह नजर आ रहा है। धार्मिक स्थलों पर महंतों और संतों के सान्निध्य में चल रहे आयोजनों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आए शिव भक्तों ने भी पूजन में भाग लिया। पूरे माह धार्मिक कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी, जिसमें कथावाचन, शिवलिंग अभिषेक और भजन संध्या चलेंगी। सावन में बाजार भी सज गए हैं और दुकानदारों ने मिठाइयों का स्टॉक तैयार कर लिया है।
विज्ञापन



पूरे माह के लिए मिठाइयों का स्टॉक किया जा रहा तैयार
मुख्य बाजार में दुकानदार कालाराम सैनी ने मिठाइयां बाहर सजाई हैं। उन्होंने बताया कि सावन में तीज और शिवरात्रि पर्व पर लोगों की बहुत श्रद्धा है इसमें लोग घेवर, फिरनी, बिस्किट और अन्य मिठाइयां चाव से खरीदने पहुंच रहे हैं। अभी सावन की शुरुआत है तो पूरे माह के लिए स्टाॅक तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूंडरी की फिरनी बन रही लोगों की पहली पसंद
पुराने बस अड्डे के बाहर सजाई मिठाइयों की दुकान का संचालन कर रहे मेवा सिंह ने बताया कि लोग पूंडरी की फिरनी को बहुत पसंद कर रहे हैं। लोग काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।



जग ज्योति दरबार में शिव अनुष्ठान हुआ शुरू
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सावन के पहले दिन से सावन शिव अनुष्ठान की शुरुआत हुई। महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के समक्ष सर्वकल्याण की भावना से एक माह का संकल्प लिया गया। महंत ने कहा कि सावन में भगवान शिव विशेष रूप से भक्तों के साथ रहते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सावन के पहले दिन दरबार शिव भजनों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पण कर पूजन किया। शिव आराधना के लिए मथुरा-वृंदावन से भी श्रद्धालु पहुंचे। रुद्राभिषेक के लिए यजमानों ने विशेष पूजन करवाया और प्रसाद वितरित किया। महंत ने बताया कि कांवड़ लाने वाले भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सावन के पहले दिन के अनुष्ठान में मनदीप धीमान, रोहित राणा, बलराम चौहान, बंटी कश्यप लाडवा, विकास शर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे।




श्री मारकंडेश्वर मंदिर में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक शुरू
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के पहले दिन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक विधिवत शुरू हुआ। महंत जगन्नाथ पुरी और अन्य संतों के सान्निध्य में पूरे सावन मास यह अनुष्ठान चलेगा। पूजन मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ और यजमान परिवारों द्वारा पार्थिव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इसके बाद रुद्राभिषेक हुआ और फिर पार्थिव शिवलिंग को मारकंडा नदी में विसर्जित किया गया। महंत ने बताया कि यह स्थान ऋषि मारकंडेय की तपोस्थली है और सावन में यहां विशेष पूजा का महत्व है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। सावन पूजन में स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, सतबीर सैनी डेरा बसी, सोनिया सैनी, प्रतीक, अनिल कुमार, संतोष सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।





कलश यात्रा निकाल शिव महापुराण कथा का किया शुभारंभ
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात के श्री शिव शक्ति मंदिर में श्री गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के सहयोग से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से की गई, जिसमें महिलाओं ने मंगल कलश सिर पर लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। बैंडबाजों की धुन पर महिलाएं व कन्याएं नृत्य करतीं हुई कथा स्थल पहुंची। कथा वाचक अनिल शास्त्री प्रतिदिन शाम साढ़े चार बजे से शाम सात बजे तक कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सुख-समृद्धि और परमात्मा की कृपा का प्रतीक होती है। यात्रा में विनोद सिंगला, महेंद्र सिंगला, मोहन लाल अरोड़ा, शीला शर्मा, कमलेश श्योकंद सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed