फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dharamnagari remained in the grip of fog till afternoon

Kurukshetra News: दोपहर तक कोहरे के आगोश में रही धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dharamnagari remained in the grip of fog till afternoon
कुरुक्षेत्र। धुंध के कारण दृश्यता रही दो फीट, सड़कों पर रेंगता दिखा ट्रेफिक। संवाद - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। वीरवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। वहीं शाम को भी पांच बजे से फिर कोहरा गहराने लगा। ठंड और नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है जिससे आमजन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा इतना गहरा था कि दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग, शहर के मुख्य चौराहों और ग्रामीण संपर्क सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालक हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हुए। सब्जी की फसलों में नुकसान की आशंका : कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि घने कोहरे और अधिक नमी सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इससे पत्तियों में रोग लगने और दूसरी ओर गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक सुबह-शाम रहेगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते दिनों की तुलना में तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और नमी के कारण सर्दी का अहसास ज्यादा बढ़ गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिन तक सुबह-शाम कोहरा और ठंड बनी रह सकती है।

कुरुक्षेत्र। धुंध के कारण दृश्यता रही दो फीट, सड़कों पर रेंगता दिखा ट्रेफिक। संवाद

कुरुक्षेत्र। धुंध के कारण दृश्यता रही दो फीट, सड़कों पर रेंगता दिखा ट्रेफिक। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed