कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर में मंगलवार को हवन करके वीर बजरंगी के भक्तों ने सर्वसुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को सिंदूर और फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि मंगलवार के दिन जन्मे श्री हनुमान जी मंगल ही मंगल करते हैं। सब दिन हनुमान जी की आराधना कर सकते हैं लेकिन मंगलवार को जो प्राणी सच्चे मन से उनकी सिंदूर और चमेली तेल के साथ पूजा करता है, उस पर हनुमान जी की विशेष कृपा होती है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से सभी कष्ट, रोग और बाधाएं दूर हो जाती हैं। सिंदूर शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से साधक के भीतर साहस, बल और आत्मविश्वास का संचार होता है। इस अवसर पर ज्ञानचंद पराशर, मैनेजर एचके पाल, सुशील पुजारी, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, सुरेश अरोड़ा, राजपाल कोहली, वेदप्रकाश ग्रोवर, डाॅ. सत्यनारायण शर्मा, मुन्ना तिवारी, श्याम बारना, भारत भूषण अग्रवाल, दर्शन पुरी, मनोहर लाल और दर्शन पाहवा सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर में हनुमान जी की पूजा करते श्रद्धालु। स्वयं