फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees visited Shirdi Sai

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने किए शिरडी साईं के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees visited Shirdi Sai
कुरुक्षेत्र। श्री शिरड़ी सांई मंदिर में आरती में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री शिरडी साईं मंदिर में वीरवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने शिरडी साईं दर्शन किए। श्री साईं का प्रसंग सुनाते हुए संस्थापकाध्यक्ष डाॅ. विजय शर्मा ने कहा कि साईं बाबा की विशुद्ध कीर्ति का वर्णन निष्ठापूर्वक श्रवण करने से भक्तों के पाप नष्ट होते है, अत: यह मोक्ष प्राप्ति का साधन है। साईं कहते हैं कि तुम चाहे कहीं भी रहो, जो इच्छा हो सो करो, परंतु यह सदैव स्मरण रखो कि जो भी तुम करते हो, वह सब तुम्हारे खाते में लिखा जा रहा है। ईश्वर समस्त प्राणियों का स्वामी है और घट-घट में व्याप्त है। वह समस्त ब्रह्मांड का नियंत्रणकर्ता और संचालक है। प्रभु का ज्ञान उसी व्यक्ति को प्राप्त हो सकता है, जो संसार में लिप्त सारी भावनाओं को तोड़कर प्रभु में लीन रहता है। उसे हर समय यह आभास होता रहता है कि प्रभु उसमें समाए हुए हैं।
विज्ञापन

साईं भक्तों ने गुरु स्थान की परिक्रमा कर धूनीमाई पर अगरबत्तियां लगाईं और आरती में भाग लिया। इससे पूर्व साईं पालकी निकाली गई, जोकि कालेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इसके पश्चात भजन गाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और साईं पाठ किया। साईं आरती में पुजारी अनमोल शास्त्री, यश अरोड़ा,श्या म सुंदर सेठी,परविन्द्र मनचंदा, राजेश्वर, सुरेश कुमार, प्रवीण शर्मा, सत्य प्रकाश, धीरज मैहता,तरूण ढींगढ़ा,गौरव गर्ग,नीना गुप्ता और कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed