फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees took prasad in the annual bhandaar in Tyoda

Kurukshetra News: त्याैड़ा में वार्षिक भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees took prasad in the annual bhandaar in Tyoda
शाहाबाद। त्यौड़ा गांव में विधायक रामकरण काला की ओर से आयोजित श्री जाहरवीर गोगा माड़ी पर 29वें वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जिला अध्यक्ष मेवा सिंह और अंबाला से विधायक निर्मल सिंह मोहड़ा शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक रामकरण काला ने विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जिला अध्यक्ष मेवा सिंह और अंबाला से विधायक निर्मल सिंह मोहड़ा का स्वागत किया।
विज्ञापन

उसके बाद हरविंदर कल्याण, दीपेंद्र हुड्डा, मेवा सिंह, चौ. निर्मल सिंह मोहड़ा, कैलाशो सैनी ने विधायक रामकरण काला संग श्री जाहरवीर गोगा माड़ी दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारे से पूर्व विधायक रामकरण काला और जिला परिषद सदस्य कंवर पाल बाबा श्री जाहरवीर की छड़ी के साथ गांव की परिक्रमा करने के बाद दरबार में पहुंचे और उसके बाद हवन का आयोजन किया गया जिसमें पंडित अशोक शर्मा ने आहुतियां डलवाईं।

विधायक के राजनीतिक सलाहकार विष्णु भगवान गुप्ता ने बताया कि विधायक की ओर से आयोजित भंडारा कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed