फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees take a dip of faith in the lakes on Mauni Amavasya

Kurukshetra News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सरोवरों में लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in the lakes on Mauni Amavasya
कुरुक्षेत्र। मौनी अमावस्या पर दूर-दराज से श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे और ह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर स्नान के साथ-साथ पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं में उत्साह इस कदर दिखा कि मानो सर्दी पर आस्था भारी दिखी। मौनी अमावस्या के चलते शुक्रवार को कंपकंपाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थलों में स्नान किया। तीर्थ स्थलों में स्नान करते हुए भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और सूर्य की उपासना की। जबकि स्नान के बाद कुछ श्रद्धालु जरूरतमंद लोगों को खीर, मीठे चावल, खिचड़ी, तिल और तिल से बने लड्डुओं को दान करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं मौनी अमावस्या को लेकर धर्मनगरी के मंदिरों, मठों और धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही भीड़ का माहौल बना रहा। श्रद्धालु हवन यज्ञ और पूजा-पाठ में हिस्सा लेते नजर आए। शहर में कई जगहों पर धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया था। शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था और मनु शब्द के कारण ही इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन मौन रहकर ईश्वर की साधना करने का विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा इस दिन दान करने का विशेष महत्व भी है।
विज्ञापन




स्नान करने के बाद दान का विशेष महत्व : प्रेम कुमार शर्मा
प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पंडित प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन ऋषि मनु का जन्म हुआ था, जिसके कारण इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। मौनी अमावस्या पर तीर्थों पर स्नान करने के पश्चात भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए और इसके पश्चात तिल, तिल से बने लड्डूओं, तिल का तेल, आंवला, गर्म वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन दूध देने वाली गाय को दान करने का भी विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed