फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees raised the demand to restore Khatu Shyam bus service

Kurukshetra News: भक्तों ने उठाई खाटू श्याम बस सेवा बहाल करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees raised the demand to restore Khatu Shyam bus service
कुरुक्षेत्र। करीब एक माह से बंद रोडवेज की श्री श्याम यात्रा बस के न चलने से यात्रियों में रोष है। अब इसे फिर से चलाने की मांग उठने लगी है। श्याम भक्तों का मानना है कि आराध्य के दर्शन न करने से आस्था को ठेस पहुंच रही है। इसी संदर्भ में भक्तों ने पहले मुख्यमंत्री के नाम कार्यालय को पत्र सौंपा और तुरंत बस सेवा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सीएम के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को दिए पत्र के माध्यम से महिला-पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि विशेषकर एकादशी के दिन भक्तों में बाबा श्याम के दर्शन करने की गहन उत्सुकता रहती है, लेकिन कुरुक्षेत्र डिपो से बस सेवा बंद होने से उन्हें इधर-उधर से वाहन पकड़कर आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा, डिपो से खाटू श्याम बस सेवा पूर्व की भांति नियमित रूप से बहाल करके सुविधा प्रदान की जाए। बता दें कि खाटू श्याम बस सेवा 28 अप्रैल को बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन





तीर्थों का भ्रमण और खाटू श्याम बस सेवा बंद, सरकार का दोहरा रवैया : हेमलता

हेमलता सैनी, डॉली सैनी, रेखा, विक्रम और तरुण सहित अन्य श्याम भक्तों ने कहा कि सरकार तीर्थों का भ्रमण करा रही है लेकिन खाटू श्याम भक्तों के लिए चलाई गई सरकारी बस को बंद कर दिया गया। यह दोहरा रवैया ठीक नहीं। सेवा भावना के साथ शुरू की गई रोडवेज बस बंद करने से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस सेवा को पुनः जल्द शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन








जीएम को बस सेवा बहाल करने के दिए निर्देश : कैलाश
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने कहा कि खाटू श्याम बस सेवा बहाल करने को श्रद्धालुओं की ओर से मांगपत्र आया था, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए रोडवेज महाप्रबंधक को प्रेषित कर दिया गया है। जीएम को बोला गया कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान रख बस सेवा बहाल कीं जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed