{"_id":"6afb63037bc311143306954b","slug":"devotees-offered-worship-with-the-song-uga-ho-suraj-dev-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164120-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: उगा हो सूरज देव... गीत से श्रद्धालुओं ने की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: उगा हो सूरज देव... गीत से श्रद्धालुओं ने की आराधना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में ब्रह्मसरोवर तट पर फोटो कराती बच्ची। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। पहिले पहल हम कईलन छठी मैया और उगा हो सूरज देव गीत से श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक आराधना की। ब्रह्मसरोवर के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने तड़के एकजुट होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया।
सुबह तक ब्रह्मसरोवर का वातावरण छठी मैया के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा। इससे पहले रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही ब्रह्मसरोवर के तटों पर श्रद्धालुओं की और भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रातभर बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी सरोवर परिसर में डटे रहे। व्रतियों और उनके परिजनों ने पूजा-अर्चना के साथ रात जागकर बिताई। इस दौरान भोजपुरी कलाकारों ने अपने गीतों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु आनंदित होकर झूमने लगे।
सोमवार तड़के सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर सरोवर के तटों पर पहुंच गए। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, व्रतियों ने पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार के सदस्यों के साथ व्रत का पारण हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यादगार में तौर पर सरोवर के साथ युवक-युवतियों ने ली सेल्फी
पूजा संपन्न होने के बाद युवाओं ने ब्रह्मसरोवर के मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। कई युवक-युवतियां परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। वहीं दूर-दराज से आए प्रवासी श्रद्धालु पूजा की यादें समेटकर मुख्य द्वार और किरमिच रोड वाले द्वार से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होने लगे। छठ महापर्व के दौरान ब्रह्मसरोवर भक्ति, आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम बना रहा।