फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees immersed in devotion, Vikram Hazra's presentations mesmerized them

Kurukshetra News: भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, विक्रम हाजरा की प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion, Vikram Hazra's presentations mesmerized them
शाहाबाद। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते भजन गायक विक्रम हाजरा। विज्ञप्ति
शाहाबाद। लाडवा रोड स्थित एक निजी पैलेस में अध्यात्म और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। भजन गायक विक्रम हाजरा, जिनकी सुमधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समस्त श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने भजन की प्रस्तुति दी, हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

श्रद्धालु भावुक हो उठे और चेहरों पर आनंद की झलक दिखाई दी। उनके हर भजन ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जनसमूह उस संगीतमय अनुभव में डूबता चला गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। संस्था के नगर प्रमुख दीपक सिंगला ने बताया कि श्री श्री रविशंकर द्वारा स्थापित यह संस्था सुदर्शन क्रिया, योग, ध्यान और भजन के माध्यम से लोगों को तनाव मुक्त और आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed