{"_id":"66b1758b8ba8fbc7010549b4","slug":"devotees-gathered-in-the-shiva-temples-chants-of-har-har-mahadev-echoed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-122196-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिवालयों में उमड़े श्रद्वालु, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिवालयों में उमड़े श्रद्वालु, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
Tue, 06 Aug 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भी धर्मनगरी का माहौल शिवमय बना रहा। जिले के शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। किसी ने गंगाजल तो किसी ने दूध चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक किया। दिन भर भक्तों में उत्साह बना रहा और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। इस दौरान शिवालयों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
शहर में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। सुबह से ही शिव भक्तों की चहल-पहल यहां होने लगी थी। महाकालेश्वर की आरती शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा की पत्नी एवं नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा ने की। उनके साथ सुप्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉ रामराज कौशिक, ब्राह्मण एवं तीर्थ सुधार सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा, सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी और शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।