{"_id":"67327e81b8e5e8a4d20666f4","slug":"devotees-from-kurukshetra-were-elated-after-seeing-agroha-dham-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126768-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अग्रोहा धाम दर्शन उपरांत गदगद हुए कुरुक्षेत्र से गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अग्रोहा धाम दर्शन उपरांत गदगद हुए कुरुक्षेत्र से गए श्रद्धालु
Tue, 12 Nov 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रोहा धाम दर्शन करते अग्रवाल समाज के लोग। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। सात बसों में करीब 350 अग्रवाल समाज के श्रद्धालुओं का एक जत्था अग्रोहा धाम दर्शन के उपरांत वापिस कुरुक्षेत्र पहुंचा। जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि जब वे अग्रोहा धाम पहुंचे तो वहां पर तीर्थाटन के उपरांत गदगद हो गए।
यात्रा के संयोजक श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल एवं मैसी के प्रधान मुनीष मित्तल ने बताया कि इस यात्रा का आयोजन श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा किया गया था। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने वादा किया था कि हर वर्ष अग्रोहा यात्रा का प्रबंध निशुल्क किया जाएगा।
उसी संकल्प को पूरा करते हुए इस यात्रा का आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा की विशेषता रही कि इस बार श्रद्धालुओं में बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला और यात्रा हेतु अधिक बसों का प्रबंध करना पड़ा। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार सात बसें अग्रोहा दर्शन हेतु गई थीं। यात्रा उपरांत श्रद्धालुओं ने बताया कि जिस रेगिस्तान एवं टीलों में पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं था, वहां पर अब नौकायन का मजा भी लिया।
विज्ञापन
माता लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन, माता सरस्वती, वैष्णो देवी गुफा, रामेश्वर धाम, बद्रीनाथ धाम के दर्शनों के साथ-साथ शक्ति सरोवर में स्नान किया। बच्चों ने आधुनिक झूलों एवं नौकायन का मजा लिया। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि इस यात्रा में अग्रोहा शक्ति स्थल एवं अग्र विभूति स्मारक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।