फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees danced to the hymns of Lord Shiva

Kurukshetra News: भगवान शिव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 22 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Lord Shiva
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहाबाद। प्राचीन श्री शिव मंदिर की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रभात फेरी विजय गर्ग, रुद्राक्ष गर्ग की ओर से नई अनाज मंडी के नजदीक अपने निवास स्थान पर आयोजित की गई। गर्ग निवास में पहुंचने पर पुष्प वर्षा से प्रभात फेरी का स्वागत हुआ। श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमते रहे।
शिव मंदिर के पंडित महावीर प्रसाद द्वारा आयोजक परिवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत प्रभातफेरी का शुभारंभ महामंत्र ओम नमः शिवाय की माला एवं निखिल मेहंदीरत्ता ने गणपति वंदना गाकर किया। श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा की ओर से विधायक रामकरण, रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान राजकुमार गर्ग, प्रभात फेरी के आयोजक विजय गर्ग और उनके परिवार को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान भोलेनाथ के साक्षात स्वरूप स्वयंभू शिवलिंग भेंट किया।
विज्ञापन

अजय मोंगा ने बताया कि शुक्रवार की प्रभात फेरी सतलुज स्कूल के नजदीक मान कॉलोनी में नीरज बेदी, पूनम बेदी की ओर से अपने निवास स्थान पर आयोजित करवाई जाएगी। इस मौके पर सुशील गर्ग, अमित गर्ग, त्रिलोचन सिंह हांडा, प्रभजीत सिंह तनेजा, सुनीता नेहरा, विजय कलसी, लक्ष्य चोपड़ा, प्रवेश सिंगल राघव दुआ, विक्की जिम, पवन परुथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed