फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development works at pilgrimage sites will be investigated.

Kurukshetra News: तीर्थों के विकास कार्यों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Development works at pilgrimage sites will be investigated.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के 48 कोस क्षेत्र में शामिल 100 से अधिक तीर्थों पर पिछले करीब दो साल में कराए गए विकास कार्यों का अब हिसाब लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर इसके लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी प्रत्येक तीर्थ पर जाकर वहां हुए विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी और अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करेगी। सभी तीर्थों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। इस प्रक्रिया से न केवल विकास कार्यों की प्रगति सामने आएगी, बल्कि उनकी गुणवत्ता और मौके पर हुए काम का भी आकलन हो सकेगा। हाल ही में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गठित कमेटी में मुख्यमंत्री के ओएसडी, जिला उपायुक्त (डीसी), कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के मानद सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सहित 10 सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की ओर से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, बुनियादी सुविधाओं और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। समीक्षा के दौरान यदि किसी तीर्थ पर विकास कार्यों में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed