फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Development work will be carried out rapidly in every ward: Subhash Kalsana

प्रत्येक वार्ड में तीव्रता से होंगे विकास कार्य : सुभाष कलसाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Development work will be carried out rapidly in every ward: Subhash Kalsana
शाहाबाद। भाजपा नेता सुभाष कलसाना का स्वागत करते भाजपा मंडल सह-संयोजक प्रदीप सपड़ा व अन्य। विज्ञ
शाहाबाद। वार्ड नंबर पांच में भाजपा मंडल सह-संयोजक प्रदीप सपड़ा के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सुभाष कलसाना पहुंचे। लोगों ने उन्हें वार्ड-पांच की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। कलसाना ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए तेजी से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड-5 की सभी समस्याओं को वे प्रमुखता से हल करेंगे। कलसाना ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रदीप सपड़ा को वार्ड में पन्ना स्तर तक काम करने और भाजपा सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वार्ड के प्रत्येक वोटर तक पहुंचाने के लिए कहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन दीपू व महिला मंडल अध्यक्षा भावना सेठी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व प्रधान बलदेव राज चावला, अग्रवाल महासभा के प्रधान अनिल गोलपुरा, पूर्व पार्षद बलदेव राज सेठी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, रमेश डूडेजा, कमल सपड़ा, हरविंदर बिंद्रा व संजीव सपड़ा सहित वार्ड नंबर पांच के अनेक निवासी मौजूद रहे।

शाहाबाद। भाजपा नेता सुभाष कलसाना का स्वागत करते भाजपा मंडल सह-संयोजक प्रदीप सपड़ा व अन्य। विज्ञ

शाहाबाद। भाजपा नेता सुभाष कलसाना का स्वागत करते भाजपा मंडल सह-संयोजक प्रदीप सपड़ा व अन्य। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed