{"_id":"58a34afc4f1c1b5833d85cdc","slug":"development-seveage-pipe-line-city-kurukshetra-innogeration-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपना शहर भी चंडीगढ़ जैसा चमकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपना शहर भी चंडीगढ़ जैसा चमकेगा
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
innogeration of pipe line
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार धर्मनगरी में पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध कर रही है। इसके तहत 40 करोड़ रुपये सीवेज पाइप लाइन और 30 करोड़ रुपये स्वच्छ पेयजल प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे। इसी के साथ शहर के सौंदर्यीकरण और विकास की अन्य योजनाओं पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मंगलवार को सीवरेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट के पहले चरण के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि धर्मनगरी का विकास और सौंदर्यीकरण चंडीगढ़ की तर्ज किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीवेज पाइप लाइन प्रोजेक्ट के पहले चरण में 9 करोड़ की लागत से नरकातारी रोड, वशिष्ठ कालोनी, गांधीनगर, लायलपुर बस्ती, मानव चौक, शेखचिल्ली मकबरा क्षेत्र सहित शहर की अन्य कालोनियों के इलाकों में काम होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में सुधा ने कहा कि थानेसर नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। हर वार्ड की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। विधायक के पुत्र भाजपा नेता साहिल सुधा ने कहा कि सीवरेज परियोजना का कार्य शुरू होना स्वच्छता अभियान की तरफ एक और कदम आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से तथा कुरुक्षेत्र शहर के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से कुरुक्षेत्र को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस परियोजना को शुरू करके विधायक सुभाष सुधा ने इस क्षेत्र के लोगों की 30 साल पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया है। पार्षद रेखा शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय लोगों के साथ किए गए वायदे को विधायक के प्रयासों को अब पूरा किया जा रहा हैं। अखिल भारतीय तीर्थ पुराहित सभा के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश मिश्रा ने कहा कि विधायक सुभाष सुधा फाइलों के पीछे लगकर कार्य कराने वाले व्यक्ति हैं। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ, भाजपा नेता बाबू राम टाया ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
अब नहीं रहेगी पानी निकासी समस्या
बारिश के सीजन में बरसों से जलथल के हालात झेल रहे इस शहर की कई कालोनियों ने वर्ष 2010 के दौरान बाढ़ के हालातों का भी सामना किया। नरकातारी रोड पर स्थित कई कालोनियों के अलावा वशिष्ट कालोनी सहित शहर की कई वैद, अवैध कालोनियों में बाढ़ की उस स्थिति के दौरान ज्यादा समस्या निकासी के पुख्ता प्रबंध ना होने की वजह से भी पैदा हुई थी। अब शहर में 40 करोड़ के सीवरेज पाइप लाइन के बाद ऐसे हालातों से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। विधायक सुभाष सुधा ने लोगों से अपील की कि है सीवेज पाइपलाइन को बिछाने के लिए 28 फुट की खुदाई की जाएगी। इस दौरान लोगों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। इन समस्याओं का समाधान जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिलकर संभव हो पाएगा, लेकिन परियोजना के पूरी होने के बाद 50 साल तक पानी निकासी की समस्या से लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा।
धर्मनगरी को संवारने में ये काम बनेंगे मददगार
1. रेलवे रोड व पिपली से केयू थर्ड गेट तक सड़क सिक्स लेन
2. झांसा रोड का कार्य भी तेज गति से शुरू होगा।
3. शहर की सभी सड़कों पर एलईडी लाइटें लगेंगी
4. ब्रहमसरोवर के निरंतर जल प्रवाह पर 19 करोड़ होगा खर्च
5. एलएनजेपी अस्पताल अपग्रेड करके 39 करोड़ से अतिरिक्त 100 बेड की मंजूरी
6. जीटी रोड के पिपली बस अड्डे का नाम कुरुक्षेत्र बस स्टैंड और 50 करोड़ होंगे खर्च
7. ज्योतिनगर सूर्यकुंड तीर्थ के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार के लिए 4 करोड़ की परियोजना
शिलान्यास कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा, नेहा रोहिला, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, कुंटिया के प्रधान रामकुमार गुज्जर, भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता राजेंद्र बाखली, सुशील राणा, पार्षद आरएस वधवा, बलबीर सिंह, फतेहचंद गांधी, यशपाल नारंग, राम रतन गुज्जर, आलोक शर्मा, युद्धवीर राणा, पवन बारना, फतुपुर के सरपंच शमशेर, राम मेहर शास्त्री, केडीबी सदस्य डॉ. शुचि स्मिता व केसी रंगा, नारायण शर्मा, टेकचंद बारवा, जगतप्रीत, लोकेश मेहता, धीरज अत्री, सुरेंद्र बारना, रामू बारना, रणधीर गुज्जर, सुरेंद्र मेहला, रूपचंद, विश्वनाथ तिवारी, हवा सिंह यादव, पवन शर्मा, राजेंद्र, धनसिंह गांधी, सुनील कुमार, सुखबीर रोहिला, राहुल जोशी, गुरदयाल काजल आदि मौजूद रहे।