{"_id":"66873da3aa89c266760517f6","slug":"development-of-pihowa-will-be-under-the-leadership-of-deputy-chief-minister-sandeep-singh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-120453-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब के नेतृत्व में होगा पिहोवा का विकास : संदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब के नेतृत्व में होगा पिहोवा का विकास : संदीप सिंह
विज्ञापन
पिहोवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पिहोवा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। साधारण परिवार में पैदा हुए नायब सिंह के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा गया है क्योंकि नायब सिंह प्रदेश के आमजन से जुड़ी हर समस्या को समझते हैं। यह कहना है पूर्व मंत्री एवं पिहोवा विधानसभा से विधायक सरदार संदीप सिंह का।
संदीप सिंह ने वीरवार को स्थानीय कैनाल रेस्ट हाऊस में जनसमस्याएं सुनी और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री की ओर से अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को गंभीरता से निपटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा की वे जल्द ही पिहोवा के सभी गांवों व शहर के वार्डों का दौरा करेंगे।
संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर उठाने में सहयोग करें। यदि कोई अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करता तो यह कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों कि व्यक्तिगत आय नहीं है उन ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर विकास राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस समय धान रोपाई का कार्य चल रहा है यदि किसी किसान को बिजली ट्रांसफार्मर की दिक्कत आती है उसका जल्द से जल्द हल किया जाए। उन्होंने नगरपालिका, सिंचाई और ग्रामीण विकास अधिकारियों को भी कड़े निर्देश दिए कि बारिश के कारण जल भराव की समस्या से बचने के लिए नालों और ड्रेन इत्यादि की सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र बाखली, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, इस्माईलाबाद नगरपालिका प्रधान रेशम सिंह, भाजपा नेता अक्षय नंदा, रामकिशन दुआ, राजीव कश्यप, प्रह्लाद भगत आदि मौजूद रहे।