फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Depression increases due to excessive use of social media: Dr. Seema

सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग से बढ़ा अवसाद : डॉ. सीमा

Tue, 29 Jul 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Jul 2025 03:43 AM IST
विज्ञापन
Depression increases due to excessive use of social media: Dr. Seema
कुरुक्षेत्र। पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल दुनिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. सीमा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. सीमा न केवल शिक्षाविद हैं बल्कि माया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष और स्वदेशी जागरण मंच की नगर महिला प्रमुख भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभाव पर छात्राओं से खुलकर बातचीत की और उन्हें आत्म निरीक्षण का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया काअधिक प्रयोग हीन भावना और अवसाद को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने दुनिया को जोड़ने का काम किया है, लेकिन इसकी अति हमें मानसिक रूप से कमजोर बना सकती है। जब हम अपनी तुलना दूसरों की ऑनलाइन जिंदगी से करने लगते हैं, तो हीन भावना, अवसाद और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याएं जन्म ले रही हैं। देर रात तक मोबाइल इस्तेमाल से नींद और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे फोन से दूरी बनाएं, स्वदेशी जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed