फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dense fog, white stripes missing from roads

Kurukshetra News: घना हुआ कोहरा, सड़कों से सफेद पट्टियां गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Dense fog, white stripes missing from roads
कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा
कुरुक्षेत्र। धीरे-धीरे सर्दी बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा भी छाने लगा है। ऐसे में वाहन चालकों को लाइटें जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे में वाहन चालकों का सहारा बनने वाली सड़कों पर बनीं पट्टियां भी गायब हैं। उन्हें वाहन चलाते समय अंदाजा नहीं लग रहा है। ऐसे में हर समय हादसा होने का डर सता रहा है। उधर जिम्मेदार सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाए जाने के निर्देश दिए जाने की बात कह पल्ला झाड़ रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि कोहरे में सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के चलते पिछले पांच दिनों से लगातार कोहरा छाने रहा है, जो सुबह-शाम ज्यादा बढ़ने लगा है तो इसका दिन में भी असर रहने लगा है। इसके साथ ही ठंड भी होने लगी है। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका बनी रहने लगी है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की नींद अभी तक नहीं टूटी है। ग्रामीण ही नहीं शहर की भी अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टियां गायब हैं तो अनेक सड़कों पर राहगीर गड्ढों में भी हिचकोले खा रहे हैं। कहीं सड़क बनाए जाने के बाद पट्टियां लगाए जाने की जहमत नहीं उठाई तो कहीं वर्षों से खत्म हो चुकी पट्टियों को दुरुस्त नहीं किया जा सका। ये हाल उन सड़कों का भी है जिन पर दिन-रात हजारों वाहन दौड़ते हैं। शहर के वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड से लेकर अमीन रोड, रेलवे रोड, उमरी रोड झांसा रोड व सलारपुर रोड सहित कई अन्य रोड पर वर्षों पहले लगाई गईं सफेद पट्टियां अधिकतर गायब हो चुकी हैं तो वहीं कई नई सड़कों पर ये पट्टियां लगाई ही नहीं जा सकी।
विज्ञापन




सफेद पट्टी बनती है घने कोहरे में वाहन चालकों का सहारा
सड़कों पर लगाई जाने वाली सफेद पट्टियां ही घने कोहरे में वाहन चालकों के लिए मंजिल तक पहुंचाने का सहारा बनती है लेकिन ये पट्टियां न होने से हादसे का खतरा बढ़ने के साथ-साथ वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालक सुमित कुमार, सज्जन सिंह, पाला राम आदि का कहना है कि हर साल सर्दी के मौसम में कोहरे के चलते हादसे होते हैं, जिनमें जिंदगियां खत्म होती रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जाती। अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टियां गायब रहती है। साइड में सफेद पट्टियां न होने पर घने कोहरे में वाहन सड़क किनारे उतर जाने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पट्टियां लगाए जाने के दिए जा चुके निर्देश : एक्सईएन
पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन राजकुमार का कहना है कि कोहरे के चलते कोई हादसा न हो, इसके लिए सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पहले उन सड़कों पर पट्टियां लगाईं जाएंगी, जहां रात के समय अंधेरा रहता है। सभी सड़कों का निरीक्षण करवाया जा रहा है। जहां-जहां पैच वर्क होने हैं, उन सड़कों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

कुरुक्षेत्र। वीआईपी कहे जाने वाले केडीबी रोड पर बने सुंदरपुर ओवरब्रिज पर लगाई पट्टियां हो गई गा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed