फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dengue larvae found in Mohannagar and Patiala Bank Colony

Kurukshetra News: मोहननगर और पटियाला बैंक कॉलोनी से मिला डेंगू का लारवा

Fri, 07 Jun 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 07 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in Mohannagar and Patiala Bank Colony
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाए हुए हैं। विभाग की 125 टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच और बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिकाएं बना रही हैं। जांच के दौरान टीम को अभी तक ग्रामीण से 10 और शहरी क्षेत्र में तीन जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ है। टीम को वीरवार के दिन मोहननगर और पटियाला बैंक कॉलोनी में दो घर से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। दोनों जगह पर विभाग ने नोटिस दिया है। जिलेभर से टीम प्रतिदिन करीब एक हजार रक्त पट्टिकाएं बना रही हैं। अभी जिले में डेंगू और मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि पिछले साल आई बाढ़ में डेंगू के बढ़ते मामलों ने विभाग की परेशानी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन

विभाग ने साल की शुरुआत में ही घर-घर जाकर जांच शुरू कर दी थी। विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार तक जिलेभर में टीम 1,33909 घर, 89,564, कूलर, 12,458 टैंक और 75,896 कंटेनर की जांच कर चुकी है। उधर, विभाग की ओर से अभी एंटी लारवा गतिविधि शुरू नहीं की गई है। हालांकि लारवा मिलने पर उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। मानसून की शुरुआत से लारवा को नष्ट करने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके तहत जिलेभर में फॉगिंग करने के साथ खड़े पानी में दवा डाली जाएगी। अभी विभाग की टीमें लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
तीन साल से नहीं मलेरिया का कोई मामला
जिले में गत साल से मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि पिछले ही साल डेंगू के 11 साल की तुलना में सबसे ज्यादा 263 मामले मिले थे। साल 2021 में 129 तो अगले साल 104 मामले ही सामने आए थे। पिछले साल बढ़ डेंगू के मामलों से सबक लेते हुए विभाग ने पहले ही अपनी टीमें धरातल पर उतार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जल्द शुरू होगी एंटी लारवा गतिविधि : डाॅ. रमेश सभ्रवाल, फोटो
जिला मलेरिया अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि अभी जिले में डेंगू व मलेरिया का कोई मामला नहीं है। विभाग के पास दवा और किट भरपूर है। अगले 10 दिनों के बाद एंटी लारवा गतिविधियां शुरू की जाएगी। हालांकि अभी लारवा मिलने पर संबंधित को नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed