फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demonstration raised demand to withdraw Agneepath scheme, Kurukshetra

प्रदर्शन कर अग्निपथ योजना वापस लेने की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Demonstration raised demand to withdraw Agneepath scheme, Kurukshetra
अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करते जनसंघर्ष मंच के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय सेना में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में जन संघर्ष मंच ने पुराना बस अड्डा पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तत्काल प्रभाव से योजना वापस लेने की मांग उठाई।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य प्रधान फूल सिंह और महासचिव सुदेश कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा करके एक झटके में ही पिछले तीन साल से अटकी सेना की भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी, जिससे रोजगार की आशा में तैयारी कर रहे युवाओं में रोष व्याप्त है। युवा सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन और अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं। उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को वापस न लेकर सरकार , पुलिस-प्रशासन द्वारा आंदोलनरत युवाओं का लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों के साथ भारी दमन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान लाखों नौजवान अपना रोजगार गवां चुके हैं। दूसरी तरफ कोरोना काल में ही देश के कॉरपोरेट घरानों की संपत्ति में 35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed