{"_id":"687abd2b1c51c6436902f2d3","slug":"demonstration-against-irregularities-in-blo-duty-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139061-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बीएलओ की ड्यूटी में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बीएलओ की ड्यूटी में अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन
Sat, 19 Jul 2025 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुरुक्षेत्र के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बीएलओ ड्यूटी में की जा रही अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ प्रतिनिधिमंडल ने सीटीएम और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को ज्ञापन सौंपा। इसी के साथ मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
संघ के जिला प्रधान राजेंद्र टंडन व महासचिव संदीप चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों के साथ ड्यूटी आवंटन में भेदभाव किया जा रहा है। कई शिक्षकों को उनके विद्यालय से 10-12 किलोमीटर दूर बूथों पर ड्यूटी दी गई है और प्राथमिक शिक्षकों को अपर प्राइमरी स्कूलों में लगाया गया है। वहीं कुछ शिक्षकों को निजी स्कूलों के बूथों पर भेजा गया है।
संघ ने इसे शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों का हनन बताते हुए बीएलओ ड्यूटी आदेशों की पुन: समीक्षा की मांग की है। यह भी आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षकों को उन्हीं के विद्यालय में स्थित बूथों पर ड्यूटी दी जाए। इस मौके पर संघ के राज्य प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान, कार्यकारिणी सदस्य देवदत्त, वरिष्ठ उप प्रधान सुखदेव सिंह, खंड प्रधान सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद