{"_id":"67e1bf16eeb134d2e6009821","slug":"demands-were-discussed-in-the-meeting-of-roadways-independent-employees-union-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133195-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन की बैठक में किया मांगों पर विचार-विर्मश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन की बैठक में किया मांगों पर विचार-विर्मश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन डिपो इकाई की तरफ से मुख्य पांच सूत्रीय मांग पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया। इससे पहले यूनियन डिपो के प्रधान ने कर्मियों के साथ बैठक कर मुख्य मांगों के संबंध में चर्चा की।
प्रधान राज कपूर ने बताया कि मुख्य मांग किलोमीटर स्कीम वाली बसों की रही है, जिसमें किमी स्कीम की 18 बसें चलाई जा रही है। इन्हें कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ से पानीपत और चंडीगढ़ से बहालगढ़ चलाया जा रहा है। जबकि कुरुक्षेत्र में ऐसी कोई रोटेशन नही बनी है। यह सीधा-सीधा किलोमीटर स्कीम के मालिकों को फायदा देने के लिए चलाई जा रही है। क्याेंकि 18 बसों में पांच बसों को 300 किमी की बजाए 400 किमी प्रतिदिन चलाया जा रहा है। जबकि 13 बसों को 300 किमी तक ही चलाया जा रहा है।
अब किमी स्कीम की गाड़ियां चंडीगढ़,पानीपत चल रही है जहां पर यात्रियों की संख्या कम है, जहां विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है और किलोमीटर स्कीम की बसों को किलोमीटर के हिसाब से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। इस संबंध में एक-एक शिकायत जल्द ही जिला उपयुक्त कुरुक्षेत्र, परिवहन सचिव हरियाणा सरकार, परिवहन मंत्री हरियाणा सरकार को लिखित में दी जाएगी ।
विज्ञापन
वरिष्ठ कर्मचारियों से मार्ग पर व कनिष्ठ कर्मचारियों से कार्यालय में काम लिया जा रहा है। जहां वर्ष 2018-19 में लगे डी ग्रुप के कर्मचारी को उनके मूल हक से वंचित रखा जा रहा है। उनको कॉमन कैडर के तहत राजपत्रित अवकाश नहीं दिए जा रहे। यमुनानगर से चलकर कुरुक्षेत्र आ रही प्राइवेट समिति की बसों का परमिट पिपली तक है, जबकि प्राइवेट बसें कुरुक्षेत्र बस अड्डे के बाहर तक आती है, जिससे विभाग को आर्थिक हानि हो रही है।
अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो यूनियन कड़ा फैसला लेने को मजबूर होगी। इस मौके पर सुखविंद्र सिंह, सतीश, गुरदास, जयकुमार, कर्मचारी मौजूद रहे।