फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to make Pehowa a district intensifies

Kurukshetra News: पिहोवा को जिला बनाने की मांग तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Demand to make Pehowa a district intensifies
पिहोवा। पिहोवा को जिला बनाने की मांग के लिए शहर की विभिन्न संस्थाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम अमन कुमार को मांग पत्र सौंपा। इस मांग को लेकर जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन चुघ ने बताया कि पिहोवा धार्मिक क्षेत्र है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान है। पिहोवा 152 डी पर है जोकि पिहोवा को सभी मार्गों से जोड़ता है तथा पिहोवा की सीमा पंजाब के साथ लगती है। उद्योग की दृष्टि से कई उद्योग धंधे स्थापित है जो शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ते हैं। शहर व इलाके के हजारों की संख्या में लोग विदेशों में रहते हैं, जिस कारण बड़ी मात्रा में रुपये पैसे का लेनदेन होता है, जिसके चलते पिहोवा आर्थिक दृष्टि से भी काफी मजबूत है। जिला बनने पर पिहोवा उन्नति की ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर राजकुमार गोस्वामी एडवोकेट, प्रेम पुरी, जगदीश तनेजा आदि मौजूद रहे। संवादं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed