फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for early release of LTC and TA

Kurukshetra News: एलटीसी और टीए शीघ्र जारी करने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand for early release of LTC and TA
कुरुक्षेत्र। बैठक के तहत एकजुट रोडवेज यूनियन के पदा​धिकारी एवं सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। समस्याओं के लिए डिपो महाप्रबंधक ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन के साथ बैठक की। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को फिर प्रमुखता से रखा। करीब दो घंटे चली वार्ता के दौरान महाप्रबंधक ने कुछ समस्याओं का मौके पर हल किया और अन्य के लिए शीघ्र योजना बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारी एकता यूनियन के डिपो प्रधान गगनदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि बैठक में कई समस्याओं और मांगों को रखा गया। इनमें 40 प्रतिशत कर्मियों के लगभग तीन साल से अटके एलटीसी और टीए के भुगतान को शीघ्र जारी करने, लोकल रूटों पर बसों के रोटेशन में सुधार, नए-पुराने और पिपली बस अड्डे पर पानी की उचित व्यवस्था कराने, वाटर कूलर की सफाई और टंकियों को दुरुस्त करके स्वच्छता बरकरार रखने की भी आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि पिछले दिनों कार्य निरीक्षक की ओर से ड्यूटी के दौरान परेशान किए जाने की समस्या भी ज्ञापन के माध्यम से महाप्रबंधक को सौंपी गई थी। इस पर भी अधिकारियों ने मंथन करके कार्यवाही कर दी। कार्य निरीक्षक को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया। जीएम के साथ वर्कशॉप मैनेजर, बिलों की देखरेख करने वाले आरएसओ और लेखाधिकारी के सहयोगी व जिला मुख्यालय के कुछ अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed