{"_id":"62001e39cddd33068f3db721","slug":"deled-examinations-will-be-held-from-february-15-to-25-kurukshetra-kurukshetra-news-knl98176961","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड की परीक्षाएं 15 से 25 फरवरी तक होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड की परीक्षाएं 15 से 25 फरवरी तक होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष-2019 के द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से होगा। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने दी।
आश्री ने बताया परीक्षाओं का तिथि पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया डीएलएड प्रथम वर्ष व डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरंभ होकर 25 फरवरी तक चलेंगी। ये परीक्षाएं पांच जनवरी से आरंभ होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक और 25 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से सायं चार बजे तक रहेगा। बाह्य प्रायोगिक परीक्षा जिले की डायट में संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त डीएलएड छात्र, अध्यापकों की आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में नौ फरवरी से 14 फरवरी तक संचालित कराई जाएंगी। संबंधित डाइट व शिक्षण संस्थान बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भरने के लिए नौ फरवरी से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।