{"_id":"67f8207d42a8a8738904af2d","slug":"delay-in-work-and-corruption-will-not-be-tolerated-apology-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-134024-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में लेटलतीफी और भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त : माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यों में लेटलतीफी और भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त : माफी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यों में लेट लतीफी, लापरवाही और भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा। हर कर्मचारी को अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। यह चेतावनी नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष माफी ढांडा ने दी। तीन अप्रैल को अपना पदभार संभालने के बाद गत दिवस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पहली बैठक ले रही थीं।
उन्होंने कहा कि पूरे शहर के लोगों को कार्यों की उम्मीदें नगर प्रशासन से लगी है। यहां बिल भुगतान से लेकर एनडीसी लेने व अन्य कार्यों के लिए हर रोज सैकड़ों लोग पहुंचते है। यह हर कर्मचारी की ड्यूटी है कि वे उनके हर कार्य को पूरा करें। बार-बार चक्कर कटवाने का रवैया न रखें। आमजन के साथ व्यवहार बेहतर होना चाहिए। पिछले दिनों रिश्वतखोरी का मामला भी सामने आया था, जिसमें सफाई शाखा के कर्मी को पकड़ा गया था। यह किसी भी स्तर पर सहन नहीं किया जा सकता। रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचारी से पूरी तरह से दूरी बनानी होगी।
भरे जाएं सड़कों के गड्ढे
नप अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नप के अधीन जिन सड़कों में गड्ढे पड़ चुके हैं उन पर पैच वर्क तत्काल शुरू किया जाए ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो। सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी समझें। अपने-अपने कार्यों को पूरा करने के लिए टीमें फील्ड में रहें।