फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deities enter the new complex at the ISKCON temple.

Kurukshetra News: इस्कॉन मंदिर में विग्रहों का नूतन परिसर में हुआ प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Deities enter the new complex at the ISKCON temple.
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर की मू​र्ति​ विग्रह को नए परिसर में ले जाते हुए। स्वयं
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर स्थित इस्कॉन के निर्माणाधीन श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर में एक आध्यात्मिक समारोह हुआ। इसमें श्री श्री गौर-निताई तथा श्री श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी के विग्रहों को नए परिसर में स्थापित किया गया। इस दौरान भक्तों में विशेष उल्लास देखा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः चार बजे मंगल आरती से हुआ। प्रातः सात बजे एक विशाल महायज्ञ आयोजित किया गया। इसमें वैदिक आचार्यों और भक्तों ने आहूतियां अर्पित कीं। प्रातः 10 बजे भगवान के विग्रहों की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मृदंग, करताल और हरिनाम संकीर्तन के साथ नृत्य किया। गोलोकानंद स्वामी ने इस आयोजन का नेतृत्व किया। दोपहर एक बजे महाआरती हुई और दो बजे भगवत प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे विशेष सत्र में परियोजना की प्रगति पर प्रस्तुति दी गई। वक्ताओं ने बताया कि यह मंदिर भगवद्गीता का संदेश विश्वभर में फैलाएगा। यह इस्कॉन संस्थापक आचार्य एसी भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद का स्वप्न था। अध्यक्ष साक्षी गोपाल ने बताया कि विग्रहों को अस्थायी रूप से भूतल पर स्थापित किया गया है। मुख्य गर्भगृह बनने पर उन्हें स्थायी मंदिर में विराजमान किया जाएगा। इस अवसर पर 300 से अधिक श्रद्धालु समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान परियोजना निदेशक प्रिय गोविंद, उपाध्यक्ष मोहन गौरचंद्र तथा मंदिर परियोजना से जुड़े अनेक वरिष्ठ भक्त एवं सेवादाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed