फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deepanshu and Anshika of DAV School stood first.

Kurukshetra News: डीएवी स्कूल के दीपांशु व अंशिका ने रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Deepanshu and Anshika of DAV School stood first.
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्याति​थि सहित अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में सिटी लेवल साइंस फेयर का आयोजन किया गया जिसका समापन बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील ढींगरा, निदेशक, यूआईईटी कुरुक्षेत्र ने समापन समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और कहा कि बच्चों में नवाचार की स्पार्क स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों को न केवल प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी समझाया।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र कुमार दास ने बताया कि टीम प्रोजेक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-तीन के दीपांशु गुप्ता व अंशिका ने हासिल किया। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल के अक्षित ने प्राप्त किया, जबकि इंजीनियरिंग/कॉलेज प्रोजेक्ट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, हरियाणा की स्निग्धा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. दीपक राय बब्बर (प्राणी विज्ञान विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने कहा कि विज्ञान मेले के विजेता विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों भी बधाई के पात्र हैं। प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि सहभागिता से आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता का विकास होता है। डॉ. नीरा राघव (रसायन विज्ञान विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय) ने भी विजेताओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed