फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Death toll in road accident in the district increased by 29 percent, till May 105 died

Kurukshetra News: जिले में सड़क हादसे में मृत्यु का आंकड़ा 29 फीसदी बढ़ा, मई तक 105 की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Death toll in road accident in the district increased by 29 percent, till May 105 died
कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेती नगराधीश हरप्रीत कौर।
कुरुक्षेत्र। अब सड़क हादसे रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत शाहाबाद में जीटी रोड पर विशेष कैमरे लगाकर वाहनों की स्पीड पर नजर रखी जाएगी। इन सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र में बने पुलिस कक्ष से जुड़ा होगा। निर्धारित स्पीड से ज्यादा स्पीड पर वाहन चलाने पर चालक का चालान काटा जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद पिहोवा, लाडवा में भी सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सड़क हादसे में होने वाली मृत्यु के आंकड़ों में 23 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन मई-2023 तक सड़क हादसे में मृत्यु के आंकड़ों में 29 फीसदी इजाफा हुआ है। इस साल के पहले 151 दिनों (31 मई तक) में कुल 191 सड़क हादसे हुए, जिसमें 105 की जान चली गई और 141 लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन

आगे सड़क हादसे रोकने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति, सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी तथा ब्लैक स्पॉट के संदर्भ में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने सड़क सुरक्षा समिति के विशेष एजेंसी की रिपोर्ट को हाउस के समक्ष रखा और एजेंडे पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला नगर आयुक्त अश्विनी मलिक, एसडीएम सुरेंद्र पाल, एसडीएम सोनू राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग और नो-पार्किंग जोन हो चिह्नित
आरटीए सचिव ने नगर परिषद और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग जोन को चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने और नए लघु सचिवालय परिसर में भी पार्किंग के लिए मार्किंग की जाए। इसके अलावा लघु सचिवालय में बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन के साथ प्रवेश करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के चालान काटे जाए। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। सड़कों और चौक-चौराहों की मरम्मत के निर्देश भी दिए।

अवैध कट किए जाए बंद
नगराधीश हरप्रीत कौर ने कहा कि जिले में जगह-जगह अवैध कट बने हुए हैं। इन अवैध कटों के कारण जानमाल का काफी नुकसान भी हो जाता है। अधिकारी जिले में जहां कहीं भी अवैध कट हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से बंद करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, जीटी रोड पर लेन नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान करे। जब सभी विभागों के अधिकारी मिलकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करवाएंगे तो निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा।


चालान कर वसूला जुर्माना
आरटीए विभाग ने मई में ओवर लोडिड 302 वाहनों के चालान किए। इनसे विभाग ने एक करोड़ 16 लाख 2100 रुपये का जुर्माना वसूल किया। वहीं 6805 वाहन चालकों के चालान कर 62 लाख 67 हजार 100 रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें सबसे अधिक 2706 चालान गलत पार्किंग के किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed