{"_id":"67bcd6f47217cb89a00ae65f","slug":"death-of-a-young-man-who-went-to-france-a-year-ago-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131864-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक साल पहले फ्रांस गए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक साल पहले फ्रांस गए युवक की मौत
Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। करीब एक साल पहले ही फ्रांस गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया है। अब परिजन उसका शव यहां आने का इंतजार कर रहेहैं। परिजनों का कहना है कि युवक को पहले ही कर्ज लेकर भेजा गया था अब शव लाना परिवार के समक्ष बड़ी चुनौती बन गया है।
पूजा कॉलोनी पिहोवा वासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई करीब 27 वर्षीय सुशील आठ जनवरी 2024 को फ्रांस गया था। उसका सपना था कि वह विदेश जाकर पैसा कमाएगा, जिससे परिवार के हालात बेहतर हो पाएंगे। सौरभ ने बताया कि सुशील पेरिस में किराए के एक घर में रहता था। 11 फरवरी को ही उसका जन्मदिन था। अंतिम बार आठ फरवरी को उसने परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो चिंता होने लगी। उसके एक दोस्त के जरिए मकान मालिक का नंबर लिया तो संपर्क करने पर कईं दिन बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई है।