फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deadly attack on brothers for filling foundation, case registered against five

Kurukshetra News: नींव भरने को लेकर भाइयों पर जानलेवा हमला, पांच पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on brothers for filling foundation, case registered against five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव रतगल में नींव भरने को लेकर दो भाइयों पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, छीना झपटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में नवीन कुमार निवासी विष्णु कॉलोनी ने बताया कि उसके ठेकेदार ने उसके प्लॉट में चल रहे काम को पुलिस द्वारा काम रोके जाने की सूचना दी गई थी। वह तुरंत अपने भाई संजीव को लेकर गांव रतगल में अपने प्लॉट पर पहुंचा। यहां पर विकास अपने भाई विक्की उर्फ विक्रम, अपने पिता जय पाल व राहुल के अलावा अपने 7-8 साथियों के साथ खड़ा था। उसने काम रोकने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। विकास ने उसका सिर डिवाइडर पर मारा और उसे घसीटते हुए ले गया। आरोपी ने उसके सिर ईंट मार दी, जिससे उसके सिर व माथे पर गहरी चोट लग गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने तेजधार हथियार चाकू से उसकी गर्दन पर वार किया। बचाव में उसने अपनी बाजू आगे कर दी, जिससे उसकी दाहिनी बाजू पर कोहनी से कट लग गया। विकास ने उसपर चाकू के कई वार किए। राहुल ने उसके गले में रस्सी डालकर जान से मारने का प्रयास किया। उसके भाई संजीव पर भी हमला किया गया। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते लेबर को देने के लिए उसकी जेब में रखे 1.20 लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। शिकायत में पर पुलिस ने विकास, महीपाल, विक्की, जयपाल व राहुल सहित अन्य खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed