{"_id":"6466964cf57292da7d0e1257","slug":"dead-body-of-youth-found-from-narwana-branch-canal-kurukshetra-news-c-18-1-125353-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नरवाना ब्रांच नहर से मिला युवक का शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर नरवाना ब्रांच नहर से लापता हुए खानपुर के 17 वर्षीय विनय का शव पांच दिन बाद करीब 25 किलोमीटर दूर करनाल के गांव जटपुरा में नहर में बहता मिला। सूचना पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि विनय 12वीं कक्षा की परीक्षा में दो पेपर में फेल हो गया था। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। उसके परिजनों ने उसे समझाने बहुत कोशिश की, मगर विनय घर से बाइक लेकर चला गया। अगले दिन मंगलवार को उसकी बाइक मिर्जापुर नहर के पास से बरामद हुई। वहीं उसकी चप्पल किरमिच साइफन में बहती हुई मिली थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि फेल होने से आहत होकर उसने नहर में कूदकर जान दे दी। तभी से परिजन नहर पर पहरा लगाए बैठे थे और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे।
शुक्रवार को विनय का शव जटपुरा में नरवाना ब्रांच से बहता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।