फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of youth found after three days after being washed away in Western Yamuna Canal

Kurukshetra News: पश्चिमी यमुना नहर में बहे युवक का तीन दिन बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found after three days after being washed away in Western Yamuna Canal
लाडवा। मृतक रजत। फाइल फोटो।
लाडवा। शनिवार को पश्चिमी यमुना नहर में बहे युवक रजत का शव तीसरे दिन नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही रजत को धक्का देकर डुबोकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत में मृतक के पिता रुलिया राम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा रजत 24 वर्ष गांव में ही टायर पंचर की दुकान चलाता था। शनिवार को दीपक व कार्तिक उसकी दुकान पर पहुंचे और दीपक के बेटे का जन्मदिन बताकर उसको पार्टी देने के बहाने पश्चिमी यमुना नहर किनारे पुल पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार दीपक व कार्तिक ने उसके बेटे रजत को पहले शराब पिलाई और बाद में उसे धक्का देकर नहर में डुबो दिया। शनिवार लगभग साढ़े चार बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रजत नहर में डूब गया है। जब उन्होंने नहर पर जाकर देखा तो दीपक व कार्तिक नहर किनारे खड़े थे जबकि उसका बेटा कहीं दिखाई नहीं दिया। पुलिस वह गोताखोरों की टीम ने तीन दिन तक नहर पर सर्च अभियान चलाया। मंगलवार को उसके बेटे का शव हिनोरी पुल से थोड़ा आगे उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन



छह महीने पहले भी दोनों ने भाखड़ा नहर में डुबोने का किया था प्रयास

रुलिया राम ने शिकायत में आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले भी आरोपी युवकों ने उसके बेटे को भाखड़ा नहर मे शेरगढ़ के पास धक्का देकर मारने का प्रयास किया था। वह उस समय बच गया था। उन्होंने हादसा समझकर उस समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी। शनिवार को आरोपियों ने साजिश के तहत उसे दोबारा नहर पर ले जाकर डुबोकर मार दिया है।
विज्ञापन



दशहरे के दौरान रजत की शादी की थी तैयारी
मृतक के पिता रुलिया राम ने बताया कि परिवार ने मिलकर रजत की बहन का रिश्ता तय कर दिया था जबकि रजत की शादी की भी बात चल रही थी। दशहरे के अवसर पर दोनों की शादी करनी थी। उन्होंने कहा कि रजत की मौत से परिवार सदमे में चला गया है। वहीं थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल से मृतक रजत का पोस्टमार्टम कराया गया है, साथ ही विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने मृतक रजत के पिता रुलिया राम की शिकायत पर दोनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed