फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of property dealer found in Tarawadi canal.

Kurukshetra News: तरावड़ी नहर में मिला शव प्राॅपर्टी डीलर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of property dealer found in Tarawadi canal.
कुरुक्षेत्र। कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए घर से निकले प्रॉपर्टी डीलर का शव चार दिन बाद तरावड़ी के पास नहर से बरामद हुआ है, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव गोताखोरों की मदद से नहर से निकलवाया तो उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। घटना के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, जबकि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आकाश नगर निवासी शीशन पाल के मुताबिक उसका 40 वर्षीय भाई अमित गर्ग बुधवार रात को अपनी बाइक पर कोल्डड्रिंक लाने की बात कहकर घर से निकला था। आधे घंटे बाद उनकी अमित से बातचीत हुई थी, मगर उसके बाद उसने कॉल उठाना बंद कर दिया। आसपास पड़ोस और शहर में तलाश करने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी डायल-112 टीम को दी। सूचना के बाद टीम ने भी अमित की तलाश शुरू कर दी थी साथ ही उसका मोबाइल ट्रैकिंग पर लगा दिया, जिससे अमित की आखिरी लोकेशन किरमिच गांव के आसपास की है। सूचना के बाद परिजनों और पुलिस टीम ने किरमिच और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अगले दिन वीरवार सुबह अमित की बाइक, मोबाइल और चप्पल किरमिच नहर के पास पड़े होने की सूचना मिली। ऐसे में उसके साथ नहर में कोई हादसा होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा था। इसी बीच रविवार को तरावड़ी के सोकड़ा गांव के समीप नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली। गोताखोर प्रगट सिंह ने टीम के साथ शव को बाहर निकाला जो अमित का ही था। बता दें कि अमित प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था और उसके तीन बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed