फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of middle-aged man found in SYL canal, not identified

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर से मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, शिनाख्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found in SYL canal, not identified
कुरुक्षेत्र। बारवा गांव के नजदीक सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना केयूके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। वहीं उसकी जेब एक पॉलिथीन में लिपटा एक मोबाइल, बैंक की पर्ची और सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट में व्यक्ति ने अमन और उसकी मां को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक राहगीरों ने बारवा गांव के पास एसवाईएल नहर में शव बहने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर प्रगट सिंह और मामू किरमिच की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसके पास से एक पर्स और पॉलिथीन में लिपटा मोबाइल बरामद हुआ। पर्स में अंबाला कैंट शाखा के एक बैंक की पर्ची बरामद हुई, जिस पर सुमित कुमार का नाम लिखा हुआ था। वहीं पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें अमन और उसकी मां को मौत का जिम्मेदार बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें वीरवार को नरवाना ब्रांच नहर से दबखेड़ी के नजदीक करीब 75 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। उस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन



उनकी लड़की को मारने का लगा आरोप
सुसाइड नोट में लिखा हुआ है कि मेरी मौत का कारण अमन और उसकी मां सुनीता रानी है, जिन्होंने मेरा सोना-चांदी चोरी कर लिया है। मेरे ऊपर उनकी लड़की को मारने का इल्जाम लगा है। उन्हें सख्त सजा मिले। यह सुसाइड किसी डायरी के कागज पर लिखा गया है। पुलिस अंबाला कैंट बैंक शाखा से संपर्क कर शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



72 घंटे के लिए शव गृह में रखा शव
थाना केयूके में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई रिषीपाल ने बताया कि पुलिस को एसवाईएल नहर में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव और उससे बरामद मोबाइल, सुसाइड नोट और पर्ची को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास जिले के साथ-साथ पंजाब में भी संपर्क किया है। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed