फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of girl found on SYL canal, divers kept waiting for police for two and a half hours

Kurukshetra News: एसवाईएल नहर पर मिला युवती का शव, ढाई घंटे तक पुलिस की इंतजार करते रहे गोताखोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of girl found on SYL canal, divers kept waiting for police for two and a half hours
कुरुक्षेत्र। गांव बचगांवा के पास एसवाईएल नहर में एक युवती का शव मिला, जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है जबकि पुलिस ने मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। इससे पहले शव को निकालकर गोताखोर पुलिस का करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना मिली थी कि एसवाईएल नहर में 10 से 12 शव हैं। सूचना मिलते ही वह गोताखोर टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां करीब 23 वर्षीय एक युवती का ही शव मिला। उन्होंने शव को कड़ी मशक्त कर निकाला तो वहीं सूचना थाना केयूके में भी दी गई। शव निकाले जाने के बाद करीब दो घंटे उपरांत ही पुलिस टीम पहुंची, जिसके बाद शव को मोर्चरी हाउस में पहुंचाया गया। उधर गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि 10 से 12 शव मिलने की सूचना गलत थी और एक ही युवती का शव मिला है, जिसके हाथ पर सितारे बने हैं तो बालियां भी डाली हुई है। उधर थाना केयूके एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित पुलिसकर्मी पहले से ही मोर्चरी हाउस में रखे एक शव का पोस्टमार्टम करवा रहे थे,जिसके चलते नहर पर पहुंचने में कुछ देरी हुई।
विज्ञापन



छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
एक दिन पहले बुढेड़ा हेड के पास से नरवाना ब्रांच नहर से मिले छात्रा के शव का पुलिस ने वीरवार को पेास्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस घटना के संबंध में फिलहाल पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की है। बता दें कि एक दिन पहले ही करीब 13 वर्षीय छात्रा का शव नहर से मिला था। बताया जा रहा है कि छात्रा 20 अक्तूबर को अचानक घर से चली गई थी। पुलिस जांच के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी मिली, जिसमें वह एक बच्चे के साथ साइकिल पर बैठी दिखाई दी। इसके बाद उसका शव ही नहर से बरामद हुआ। एसएचओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि फिलहाला सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed