फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a youth found near a canal, murder suspected

Kurukshetra News: नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found near a canal, murder suspected
कुरुक्षेत्र। जिले के गांव समसीपुर के पास नहर किनारे वीरवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि उर्फ भोलू के रूप में हुई है। वह पेशे से प्लंबर था। थाना केयूके प्रभारी दिनेश ने बताया कि परिजनों के अनुसार रवि वीरवार सुबह पांच बजे काम के लिए घर से निकला था। देर रात राहगीरों ने नहर किनारे शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतक के पास से उसकी बाइक व खाने-पीने की वस्तुएं और एक बैग बरामद हुआ है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। शव पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। परिजनों के अनुसार रवि ने दो माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed