{"_id":"69a9dcce3540f462e90d93b9","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-an-under-construction-iti-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151136-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निर्माणाधीन आईटीआई से मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निर्माणाधीन आईटीआई से मिला युवक का शव
Fri, 06 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। बराड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन आईटीआई परिसर में वीरवार दोपहर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय साहिल निवासी सीतामढ़ी, बिहारके रूप में हुई है।
साहिल का परिवार गांव पाडलू में खेतों में मेहनत-मजूदरी का कार्य करता है। शव की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान परिजनों ने मौके पर पहुंचकर की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। परिजन के अनुसार साहिल 4 मार्च को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। संवाद