फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a laborer living in Dhand found in Sector-7

Kurukshetra News: सेक्टर-सात में मिला ढांड के रहने वाले मजदूर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a laborer living in Dhand found in Sector-7
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-सात के साईं मंदिर के नजदीक से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त ऋषिपाल 40 निवासी ढांड जिला कैथल के रूप में हुई। पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में लू लगने या ज्यादा शराब पीने से रिषीपाल की मौत की आशंका जताई, मगर पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। इसके लिए विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज बयान में राजबीर सिंह निवासी ढांड ने बताया कि उसका भाई ऋषिपाल कुरुक्षेत्र में मजदूरी करने आता था। वह शराब का ज्यादा सेवन करता था। बुधवार को उसे सूचना मिली कि उसके भाई ऋषिपाल की मौत हो गई है। वे तुरंत सेक्टर-सात रतगल के साईं मंदिर के पहुंचे, क्योंकि वह यहां मजदूरी का काम कर रहा था। पूछताछ में राजमिस्त्री ने बताया कि ऋषिपाल की तबीयत खराब थी इसलिए उसने उसे दीवार के साथ छाया में बैठा दिया। उसके बाद वह अपना काम करने लगा। कुछ देर बाद देखा तो उसकी मौत हो गई थी, जो लू लगने या ज्यादा शराब पीने से हुई होगी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed