फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of 45-year-old man found in Jyotisar canal

ज्योतिसर नहर में मिला हाथ पैर बंधा 45 वर्षीय व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 45-year-old man found in Jyotisar canal
नहर किनारें कारवाई करती पुलिस। - फोटो : Kurukshetra
ज्योतिसर स्थित नरवाना ब्रांच में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक का चेहरा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। गोताखोर के अनुसार यह शव करीब चार दिन से पानी में है। शव के कपड़ों में से कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ इसलिए शव की शनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव ठसका मीरां जी के सरपंच दिलबाग के एक सदस्य कई दिनों से लापता है, जिसकी तलाश में वह बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे नहर के तलाश कर रहे थे तभी उन्हें दबखेड़ी पुल पार करके पानी में एक शव नजर आया। उन्होंने शव को नहर ने बाहर निकालने के लिए गोताखोर प्रगट सिंह को फोन किया। जिस पर प्रगट सिंह ज्योतिसर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी टीम के साथ शव को नहर से बाहर निकाला। शव के हाथ पैर रस्सी से बंधे हुए थे और उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। सरपंच ने शव को देखकर बताया कि यह उनके परिवार का सदस्य नहीं है। वहीं पुलिस ने मृतक की शनाख्त के लिए उसके कपड़ों की तलाशी ली तो कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शव करीब चार दिन पुराना : प्रगट सिंह
गोताखोर प्रगट सिंह ने कहा कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बजे गांव ठसका मीरां जी के सरपंच दिलबाग का फोन आया था। उन्होंने ने बताया कि उनके परिवार का एक सदस्य गायब है, जिसकी तलाश में नहर पर निकले थे। दबखड़ी पुल को पार किया तो नहर में एक शव दिखा तो उसे मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम के सामने शव को नहर से बाहर निकाला, तो मृतक के हाथ पैर रस्सी के साथ बंधे हुए थे। व्यक्ति की उम्र 40 से 45 के बीच में लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मर्डर की आशंका: नरेश
ज्योतिसर चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में कार्रवाई जारी है। फिलहाल शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। जिस प्रकार से शव के हाथ पैर बंधे मिले हैं उसे देखकर फिलहाल यह मर्डर लग रहा है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। शव की फोटो लेकर आस पास के जिले के थानों में भेज दी गई है। जल्द ही उसकी शनाख्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed